Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर:जगदीशपुर के पास हादसे में एक महिला...

श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर:जगदीशपुर के पास हादसे में एक महिला घायल


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर जगदीशपुर के सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सेमगढ़ा पूर्वी केवटन पुरवा निवासी मालती देवी (27) पत्नी शिव प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मालती देवी जनपद बलरामपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटवोहा गांव में अपनी रिश्तेदारी से अपने भाई भाभी देवन के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक जगदीशपुर के पास पहुंची, दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मालती देवी को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल मालती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां उनका उपचार शुरू किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments