बाबागंज कस्बे में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। दंगल के दूसरे दिन अखाड़े में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहाँ पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दंगल का सबसे चर्चित मुकाबला तूफान पहलवान और प्रदीप शास्त्री के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें मुकाबला काफी देर तक बराबरी पर चलता रहा। अंततः प्रदीप शास्त्री ने अपनी सूझबूझ और दांव-पेच के दम पर यह मुकाबला जीत लिया। इसी क्रम में चिमचिम डोगरा आदिवासी और नकाबपोश पंजाब के बीच भी एक रोमांचक मुकाबला हुआ। इस भिड़ंत में चिमचिम डोगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। राजस्थान के शैतान पहलवान और बनारस के शास्त्री पहलवान के बीच भी जोरदार संघर्ष देखने को मिला। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंत में शास्त्री बनारस ने जीत हासिल की। स्थानीय स्तर पर निशांत पाठक उर्फ छोटू बाबागंज और झांसी के पहलवान ओमवीर सिंह के बीच हुए मुकाबले को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह था। इस मुकाबले में निशांत पाठक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में नेपाल के थापा पहलवान और पश्चिम बंगाल के काला कोबरा के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में थापा पहलवान (नेपाल) ने अपनी ताकत और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। अन्य मुकाबलों में बाबरअली (बहराइच) ने बिल्ला पहलवान को हराया। बलवान त्रिपाठी (पयागपुर) ने बालजी पहलवान (झांसी) को मात दी। इस दंगल में आगरा की महिला पहलवान कुमारी सौम्या ने भी भाग लिया। दंगल में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दर्शकों के साथ-साथ दूर-दराज से आए खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों ने तालियों और नारों से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और माहौल को जीवंत बनाए रखा। दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय दर्शकों के साथ-साथ दूर-दराज से आए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों ने तालियों और नारों के जरिए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, जिससे माहौल पूरी तरह रोमांचक और जीवंत बना रहा। मुख्य मुकाबलों में बाबर अली (बहराइच) और बिल्ला पहलवान के बीच हुए दंगल में बाबर अली ने जीत हासिल की। वहीं, बलवंत त्रिपाठी (पयागपुर) और बालजी पहलवान (झांसी) के बीच हुए मुकाबले में बलवंत त्रिपाठी विजयी रहे। महिला वर्ग में आगरा की कुमारी सौम्या पहलवान ने दिल्ली की नेहा सिंह तोमर को हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि हाजी अनवर, संदीप त्रिपाठी, फौजदार वर्मा, राकेश पाठक और हरीश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। दंगल अध्यक्ष आनंद पाठक और संयोजक हरिराम पाठक ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया।
बाबागंज में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल संपन्न:देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला पुरस्कार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











