Homeक्राइम (Crime)UP: बारिश में भी नहीं रुकी चेकिंग, इंचीटेप लेकर डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई...

UP: बारिश में भी नहीं रुकी चेकिंग, इंचीटेप लेकर डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई नापती दिखी सहारनपुर पुलिस

UP: सहारनपुर में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसे थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है, में पुलिसकर्मी मूसलाधार बारिश के बीच इंचीटेप से डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई नापते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे-कांवड़ों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही और मौके पर ही उनकी ऊंचाई निर्धारित सीमा के अनुरूप कराई जा रही है.

जानकारी के अनुसार सहारनपुर-उत्तराखंड बॉर्डर समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है. देर रात तक चेकिंग अभियान चलाकर हर डीजे-कांवड़ की जांच की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो.

Also Read: चंदौली: डीडीयू जंक्शन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा स्टेशन

गौरतलब है कि पहले मुहर्रम के दौरान ताजियों की ऊंचाई मापे जाने की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सामने आते थे. इस बार कांवड़ यात्रा में भी प्रशासन डीजे-कांवड़ों की ऊंचाई की उसी तरह जांच कर रहा है. हालांकि, दोनों व्यवस्थाएं अपने-अपने आयोजनों के दौरान सुरक्षा और हाईटेंशन बिजली लाइनों सहित अन्य तकनीकी कारणों से लागू की जाती हैं.पुलिस का कहना है कि निर्धारित मानकों का पालन कराकर यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराना ही प्राथमिकता है.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments