बस्ती में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और देखभाल को मानवीय, सामाजिक और आध्यात्मिक दायित्व मानकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में व्यापक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महेश शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। जहां निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए सरकार प्रतिदिन प्रति गोवंश 50 रुपए की दर से धनराशि प्रदान कर रही है। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 7,700 से अधिक गौ-आश्रय स्थल संचालित हैं। इन स्थलों पर 16 लाख से अधिक गोवंश को सुरक्षित आवास, आहार, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 5,446 गौशालाओं में 7,592 सीसीटीवी लगाए गए हैं। जो 24 घंटे निगरानी करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत अब तक 1.67 लाख से अधिक गोवंश पशुपालकों को सौंपे गए हैं। इन पशुपालकों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में राशि भेजी जा रही है। जनपद बस्ती की स्थिति बताते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां 63 गौ-आश्रय स्थलों में 5,888 गोवंश संरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, 171 पशुपालकों ने 252 गोवंश को गोद लिया है। महेश शुक्ला ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी और भ्रामक प्रचार फैलाने वालों को आगाह किया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
यूपी सरकार निराश्रित गोवंश संरक्षण में अग्रणी:महेश शुक्ला बोले- गौ-सेवा सुशासन का आधार, बस्ती में 7,700 से अधिक गौ-आश्रय स्थल संचालित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











