विकास कुमार राव के असिस्टेंट कमिश्नर (TDS) पद पर चयन होने के बाद शुक्रवार को जहलीपुर चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं। लोगों ने जुलूस निकालकर विकास कुमार राव का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में घूमकर ग्रामीणों ने अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर लोगों के चेहरों पर गर्व और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। विकास कुमार राव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और महापुरुषों को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। विकास राव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, इसलिए युवा वर्ग को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। ग्रामवासियों ने कहा कि विकास की यह सफलता गांव के अन्य बच्चों और युवाओं को प्रेरणा देगी। इससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले समय में अधिक युवा उच्च पदों पर पहुंचकर गांव तथा जिले का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में राकेश कुमार रंजन ने कहा की हमारे भांजे विकास की सफलता उनके परिश्रम का फल बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गांव और जिले के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। कई अन्य लोगों ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए विकास के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संदेश रंजन, मिथिलेश, सुशील, सुजीत सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। विकास कुमार राव की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विकास कुमार राव असिस्टेंट कमिश्नर बने:जहलीपुर में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से किया भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











