Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में लाखों की चोरी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:चोरी के खुलासे के...

बहराइच में लाखों की चोरी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:चोरी के खुलासे के लिए 4 घंटे का अल्टीमेटम, पुलिस के आश्वासन पर टिकी नजरें


बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा कला गांव में लाखों रुपये के साउंड सिस्टम/डीजे उपकरण की चोरी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। 30 मार्च 2026 को हुई इस घटना का 3 अप्रैल तक खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने हुजूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी की घटना के तुरंत बाद एक संदिग्ध चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। हालांकि, पुलिस ने उससे बिना गहन पूछताछ किए ही छोड़ दिया। इसके बाद न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही चोरी हुआ लाखों रुपये का सामान बरामद हो सका। कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कदम नेशनल हाईवे का पूर्ण चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास तक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन को क्षेत्र के कई स्थानीय नेताओं का समर्थन मिला है। देवेंद्र प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, भूपेंद्र विक्रम सिंह, शिवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, रणवीर सिंह, विरल सिंह, शनि सिंह, अमर और शुभम मिश्र सहित अन्य लोग भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments