बहराइच जिले के रानीपुर इलाके में एक धार्मिक अनुष्ठान से साउंड सिस्टम चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन इसके बावजूद सामान बरामद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा में प्रतिवर्ष महायज्ञ का आयोजन होता है। इस वर्ष भी अनुष्ठान चल रहा था, जब बीते 30 मार्च को कार्यक्रम में लगे साउंड सिस्टम की चोरी हो गई। ग्रामीणों ने चोरी करने वाले युवकों की पहचान कर स्थानीय थाने को सूचना दी थी। आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह और कार्यक्रम आयोजकों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चोरी हुए सामान की बरामदगी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी हुए सामान को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और सड़क से जाम हटा लिया गया।
साउंड सिस्टम चोरी होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बहराइच में सड़क जाम की, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











