लक्ष्मीपुर के समरधीरा चकबंदी कार्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहरपुर के ग्रामीणों ने सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नौतनवां नवीन प्रसाद को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत के अनुसार, आराजी नंबर 378 पर स्थित सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी कर्ता ने नियमों के विरुद्ध सीमांकन कर इस अवैध निर्माण का रास्ता साफ किया है। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी और जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम नवीन प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने शिकायती पत्र सौंपकर मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि चकमार्ग को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो वे तहसील मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं, एसडीएम नवीन प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
गौहरपुर में चकरोड पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एसडीएम ने दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











