विकास खंड जमुनहा क्षेत्र के अंतर्गत भिनगा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग से वीरपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पूर्व में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क का किनारा कट जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने के बाद से अब तक ठीक नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का किनारा कट जाने से रास्ता संकरा और जोखिम भरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं। इस संबंध में गांव के दिनेश कुमार आर्य, शब्बीर अहमद, शुभम पाठक, जय मंगल पाठक, गुरुदेव, शिव शंकर सलीम सहित कई अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि शीघ्र ही सड़क दुरुस्त नहीं कराई गई तो आने-जाने में और अधिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देने और समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान:डीएम से भिनगा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग के मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











