Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में मौसम बदलते ही बढ़े वायरल के मरीज:अस्पताल की ओपीडी में...

महराजगंज में मौसम बदलते ही बढ़े वायरल के मरीज:अस्पताल की ओपीडी में रोज 1500 तक पहुंच रहे लोग


महराजगंज जिले में मौसम के लगातार बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1200 से 1500 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीज सर्वाधिक हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार, बदलते मौसम, दूषित खानपान और लापरवाही के कारण मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। अधिकांश मरीजों का इलाज ओपीडी में दवा देकर किया जा रहा है, जबकि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 1500 मरीज अस्पताल आ रहे हैं। अस्पताल में सभी मरीजों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती कर उनकी निगरानी में उपचार किया जा रहा है।डॉ. द्विवेदी ने लोगों से मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बासी भोजन से बचने, पानी उबालकर या शुद्ध पीने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का समय पर सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लेने पर भी जोर दिया।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि बुखार, खांसी, सर्दी या अन्य मौसमी बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। समय पर उपचार और सतर्कता से मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments