Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वांटेड को 3 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया:गौर पुलिस ने...

वांटेड को 3 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया:गौर पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा; जेल भेजा


गौर पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उसे संथुवा रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के दक्षिण तरफ से तीन पेटी अवैध देशी शराब और एक साइकिल के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजकुमार (48) पुत्र दुखहरन, डेंगरहा टोला डढ़वा, थाना गौर का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 135 टेट्रा पैक (बंटी-बबली) अवैध देशी शराब बरामद हुई। राजकुमार चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ थाना गौर और थाना छपिया (गोंडा) में भी पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, उप-निरीक्षक अजय नाथ कनौजिया (चौकी प्रभारी बभनान), हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments