Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में वांछित वारंटी गिरफ्तार:वाल्टरगंज पुलिस ने रघुनाथपुर से पकड़ा, न्यायालय में...

बस्ती में वांछित वारंटी गिरफ्तार:वाल्टरगंज पुलिस ने रघुनाथपुर से पकड़ा, न्यायालय में पेश किया


बस्ती में अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाल्टरगंज पुलिस ने एनआई एक्ट के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वाल्टरगंज थाना प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक जगदीश यादव और मुख्य आरक्षी राजाराम गुप्ता की टीम ने रविवार सुबह रघुनाथपुर गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने चेक बाउंस से संबंधित मुकदमे में वांछित शत्रुघ्न वर्मा पुत्र जयराम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शत्रुघ्न वर्मा के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments