Homeजिला / लोकल (Local News)ट्रंप की नंबर-1 नेवी की खुली पोल! ईरान से आमना-सामना होने का...

ट्रंप की नंबर-1 नेवी की खुली पोल! ईरान से आमना-सामना होने का VIDEO देखें


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी नौसेना को दुनिया की सबसे नंबर-1 नेवी बताते हैं। मगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उनकी प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। ईरान की छोटी सी नौसेना के आगे अमेरिका की एक भी नहीं चल पा रही है। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खोलने में पूरी ताकत झोंक दी है। सैन्य और कूटनीतिक पहल भी की। मगर नतीजा कुछ भी नहीं निकला। आज भी होर्मुज की खाड़ी पर ईरान का प्रभुत्व है। इसका एक वीडियो ईरान की सरकारी मीडिया ने जारी किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नेवी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर गश्त कर रही है। शनिवार को एक अमेरिकी जहाज यूएसएस फ्रैंक ई. पीटरसन जूनियर का होर्मुज की खाड़ी पर आईआरजीसी की नेवी से सामना होगा गया। आईआरजीसी नेवी ने विध्वंसक पोत को वापस लौटने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने दिया ईरान की नाकेबंदी का आदेश, भारत का जिक्र क्यों किया?

आईआरजीसी की नेवी से हुआ अमेरिका युद्धपोत का सामना

ईरानी जहाज में सवार सैनिक ने कहा, ‘वारशिप121… यह सेपाह (आईआरजीसी) नौसेना स्टेशन है। आपको तुरंत अपना मार्ग बदलकर हिंद महासागर में वापस जाना होगा। अगर आप मेरे आदेश का पालन नहीं करते हैं तो आप पर हमला किया जाएगा। जवाब में यूएसएस फ्रैंक ई. पीटरसन जूनियर पर सवार जवान कहता है कि जहाज अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक ट्रांजिट मार्ग में है।’

आईआरजीसी का नौसैनिक आगे कहता है कि वह आखिरी चेतावनी जारी कर रहा है। आसपास के जहाजों से भी अमेरिकी जहाज से उचित दूरी बनाए रखने की अपील करता है। वह आगे कहता है कि बिना किसी चेतावनी के युद्धपोत पर गोलीबारी करने के लिए तैयार हूं।

अमेरिका ने भेजे दो युद्धपोत

अमेरिका सेना ने शनिवार को बताया था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। नौसेना के दो विध्यंसक एसएस फ्रैंक ई पीटरसन जूनियर और यूएसएस माइकल मर्फी होर्मुज की खाड़ी से गुजरे और अरब खाड़ी में संचालित है। अमेरिका ने दावा किया कि उसकी नौसेना बारूंदी सुरंग हो हटा रही है, जिसे आईआरजीसी की नेवी ने बिछाया था।

यह भी पढ़ें: किसी भी वक्त ईरान पर हो सकता है हमला, हाई लेवल तैयारी में जुटा इजरायल

होर्मुज में नए मार्ग की तलाश

सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने शनिवार को कहा कि आज हमने एक नया मार्ग स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम जल्द ही इस सुरक्षित मार्ग को समुद्री उद्योग के साथ साझा करेंगे, ताकि व्यापार के मुक्त प्रवाह को प्रोत्साहित किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments