जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के महरू मूर्तिहा के मजरा जमुनही में सड़क पर गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली की नियमित सफाई न होने और पानी निकासी की ठोस व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सीधे सड़क पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नाली के पानी के लिए सही निकास बना दिया जाए और सड़क का निर्माण करा दिया जाए तो यह समस्या पूरी तरह खत्म हो सकती है।
स्थानीय निवासी मजनू, ननकई, सुबराती, रफीक, इसराइल, रामसजीवन और श्यामलाल ने बताया कि गंदे पानी और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है और बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली निर्माण व सफाई की व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।
मजरा जमुनही में सड़क पर फैला पानी:आवाजाही में हो रहा दिक्कत, नाली निर्माण न होने से बढ़ी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










