महाराजगंज के गांधीनगर वार्ड स्थित पोखरा आवास से मैरिज जाने वाला मार्ग लगातार बारिश के कारण बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजय गोंड के घर के पास सड़क पर बना एक गहरा गड्ढा पूरी तरह पानी से भरा हुआ है। इससे राहगीरों को उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पैदल, साइकिल और दोपहिया वाहनों से गुजरते हैं। जलभराव के कारण यह आवागमन अब जोखिम भरा हो गया है। राहगीरों उमेश, सुचित्र और आलोक ने बताया कि सड़क की यह खराब स्थिति कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढों को भरवाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पोखरा आवास रोड पर जलभराव, आवागमन बाधित:मैरिज रोड पर गहरे गड्ढों में भरा पानी, दुर्घटना का डर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












