सिद्धार्थनगर ने कृष्णा मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष और आशीष त्रिपाठी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को इटवा स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर इन नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए। डॉ. द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना भी की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल चौधरी, प्रदीप कशौधन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, अमित दूबे, इन्द्र राज गिरि, सुरेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा का स्वागत:इटवा कार्यालय पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











