दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लंबा इंतजार अब आखिरकार खत्म होने वाला है। कल मंगलवार 14 अप्रैल को इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा। इस प्रोजेक्टक के जरिए देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को जोड़ा गया है। इसके जरिए दोनों शहरों के बीच आवाजाही में कम समय लगेगा। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री मोदी करेंगे और इसकी तैयारियां भई लगभग पूरी हो चुकी हैं।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के खुल जाने से दिल्ली और देहरादून के बीच सिर्फ 210 किलोमीटर की दूरी रह जाएगी। इस सफर में सिर्फ 2.5 घंटे का समय लगेगा। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को फायदा होगा। इस हाई स्पीड रूट से लोगों को भारी जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: जगह-जगह आगजनी, भड़के मजदूर, पुलिस से झड़प, क्यों सुलग उठा है नोएडा फेज-2?
https://twitter.com/priyarana3101/status/2041331571165364404
कितना लगेगा टोल?
दिल्ली और देहरादून के बीच बने इस एक्सप्रेसवे पर आप 14 अप्रैल यानी कल से यात्रा कर सकते हैं। अब इस एक्सप्रेसवे से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं और सबसे अहम सवाल यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ी दौड़ाने के लिए आपको कितना खर्चा करना होगा यानी कितना टोल जमा करना होगा। इस रूट पर कुल 5 टोल गेट हैं। आपको बता दें कि अगर आप इस एक्सप्रेसवे से कार या एसयूवी से सफर करते हैं तो एक तरफ का टोल आपको 675 रुपये जमा करना होगा। दिल्ली से देहरादून आप सिर्फ 675 रुपये में पहुंच सकते हैं और अगर आपको दोनों तरफ की यात्रा करनी है तो आपको 1350 रुपये खर्च करने होंगे।
https://twitter.com/ians_india/status/2042592044535943485
अक्षरधाम से लोनी बोर्डर तक टोल फ्री
दिल्ली के आसपास के इलाके में इस एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस एक्सप्रेसवे से अगर आप दिल्ली में अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक पहले 18 किलोमीटर का हिस्सा टोल फ्री है। दिल्ली में आप इस एक्सप्रेसवे पर बिना टोल के आप सफर कर सकते हैं। लोनी बोर्डर उत्तर प्रदेश में मौजूद है।
https://twitter.com/NHAI_Official/status/2042877449474838623
क्या है रूट?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ता है और इसमें बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर सहित कई शहर शामिल हैं। इस एक्सप्रेसवे से 4 अलग-अलग रास्ते जोड़े गए हैं। अगर आप दिल्ली की तरफ से जाएंगे तो सबसे पहले ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे से आप इस रूट पर पहुंच सकते हैं। इसके 118 किलोमीटर पर सहारनपुर के लिए अलग रूट निकलता है और यहां कुल 7 इंटरचेंज है। इसके अलावा यह सहारनपुर ईस् वाईपास को NH 307 पर गणशपुर से जोड़ता है।
यह भी पढ़ें: बारात बनी मातम, ट्रक से जा टकराई बारातियों की बस, 6 की मौत 7 घायल
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट
- इस रूट का पहला स्टार्ट प्वाइंट दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होता है।
- फिर यह लोनी होते हुए यूपी के बागपत में एंट्री लेगा।
- मेन इंटरचेंज, शहरबागपत, बड़ोती, शामली और सहारनपुर हैं।
- डाट काली टनल के जरिए नॉर्दन सेगमेंट गणेशपुर को जोड़ा जाएगा।
- 12 मेन एंट्री एग्जिट प्वाइंट हैं।











