Homeक्राइम (Crime)बीजेपी या कांग्रेस! आम आदमी पार्टी छोड़कर राघव चड्डा किसका थामेंगे दामन?

बीजेपी या कांग्रेस! आम आदमी पार्टी छोड़कर राघव चड्डा किसका थामेंगे दामन?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को उच्च सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है। जिसके बाद अब राघव चड्डा को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे AAP पार्टी छोड़ सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो उनका अगला कदम क्या होगा। क्या राघव चड्डा काँग्रेस में शामिल हो सकते?

चड्डा और केजरीवाल के रिश्तों पर सवाल

इस खबर पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का भी बयान सामने आया है ।संदीप दीक्षित ने दावा किया है कि राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चड्डा का कांग्रेस में शामिल होना मुश्किल है, लेकिन भविष्य में उनके बीजेपी की ओर रुख करने की संभावना हो सकती है। दीक्षित ने पंजाब की राजनीति में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन्हीं कारणों से पार्टी के भीतर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Also Read: राघव चड्ढा को बड़ा झटका! AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, सदन में बोलने पर भी लगी रोक

चड्डा का रुख साफ

इन तमाम अटकलों के बीच राघव चड्डा ने कई बार सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया है कि वे आम आदमी पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा है कि वे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उनके इन बयानों से यह संकेत मिलता है कि फिलहाल वे पार्टी के साथ ही बने रहने के पक्ष में हैं।

फिलहाल अटकलों का दौर

कुल मिलाकर, राघव चड्डा के पार्टी छोड़ने को लेकर अभी तक कोई ठोस संकेत या आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं और अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यह पूरा मामला फिलहाल केवल राजनीतिक बयानबाजी और अटकलों तक ही सीमित नजर आ रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments