Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महसो विद्युत उपकेंद्र पर तार बदलने का काम कल से:दो दिनों तक...

महसो विद्युत उपकेंद्र पर तार बदलने का काम कल से:दो दिनों तक छह-छह घंटे तक होगी कटौती


महसो विद्युत उपकेंद्र सहित छह पावर हाउसों में 30 और 31 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक, यानी कुल छह घंटे के लिए होगी। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि यह व्यवधान 33/11 केवी महसो विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी मेन लाइन पर तार बदलने के कार्य के कारण होगा। यह कार्य आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में महसो उपकेंद्र के अलावा नगर बाजार, बडेबन, कैली, बनकटी और कुदरहा पावर हाउस शामिल हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments