बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के थाना हरदी अंतर्गत जोतचांदपारा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मृत्यु होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जोतचांदपारा निवासी पप्पू वर्मा की पत्नी मीरा देवी (37) को सोमवार दोपहर तबीयत खराब होने पर स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया। परिजनों के मुताबिक उन्हें हल्की दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद एक व्यक्ति को इलाज के लिए बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। मृतका अपने पीछे सात माह की एक बच्ची छोड़ गई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अनधिकृत रूप से उपचार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बहराइच में उपचार के दौरान महिला की मौत:महसी के जोतचांदपारा में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











