Homeक्राइम (Crime)वर्ल्ड वॉर के मुहाने पर दुनिया! बलिया में गैस के लिए हाहाकार,...

वर्ल्ड वॉर के मुहाने पर दुनिया! बलिया में गैस के लिए हाहाकार, रामलीला मैदान के सामने भड़का लोगों का गुस्सा

बलिया : तरफ दुनिया इजराइल और ईरान के बीच मंडराते युद्ध के खतरों से कांप रही है। अमेरिका अपनी मिसाइल तैनात कर रहा है लेकिन यूपी के इस शहर में जनता अपनी रसोई की जंग लड़ने को मजबूर है। मामला बलिया शहर कोतवाली थाना अंतर्गत रामलीला मैदान रोड पर स्थित एचपी गैस एजेंसी से जुड़ा है। एजेंसी पर आज वो मंजर दिखा जिसने प्रशासन के दावो की धज्जियां उड़ा दी है।

एजेंसी के बाहर खड़ी भीड़ का गुस्सा किसी ज्वालामुखी की तरफ फूट पड़ा। ग्राहकों का सीधा आरोप है कि उन्हें पिछले 1 महीने से सिर्फ सत्यापन के नाम पर दौड़ाया जा रहा है। कई ग्राहकों ने हफ्तों पहले बुकिंग कर ली है लेकिन सिलेंडर उनके घर तक नहीं पहुंचा। जब जनता सवाल पूछती है तो एजेंसी के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर रफू चक्कर हो जाते हैं।

तस्वीर गवाह है कि गैस की किल्लत अभी भी थमी नहीं है। बुजुर्ग महिला है और मेहनत मजदूरी करने वाले लोग तड़के सूरज निकलने से पहले ही लाइन में लग जाते हैं। आक्रोशित ग्राहकों ने कहा हमें रोज कल आने को कहा जाता है सुबह 4:00 से लाइन में लगते हैं, शाम तक ना सिलेंडर का पता होता है और ना ही कर्मचारियों का। बताया घर का चूल्हा ठंडा पड़ा है और यहां अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।

लोगों का मानना है कि इजरायल ईरान संघर्ष से भविष्य में गैस की कीमत और सप्लाई प्रभावित हो सकती है। लेकिन यहां तो एजेंसी में समय से पहले ही कृत्रिम किल्लत पैदा कर दी है। जनता का कहना है कि अगर जल्दी सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो यह हंगामा सत्याग्रह में बदल जाएगा। हालांकि अंततः हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुट गई। लेकिन ग्राहकों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments