महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 12 जनवरी 2026 को खालिद मिलिद स्कूल से पिपरिया जाने वाले मार्ग पर नहर के पास आम के बगीचे के समीप की गई। चेकिंग के दौरान पिपरिया कब्रिस्तान की ओर से लाल टी-शर्ट पहने एक युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम संजय सिंह (26) पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी अमवा बताया। तलाशी लेने पर उसके पैंट के पीछे से एक बड़ा चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा चाकू रखने का वैध लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और अपनी गलती स्वीकार कर ली। बरामद चाकू की लंबाई एक बालिश्त चार अंगुल पाई गई, जबकि मूठिया आठ अंगुल लंबी थी, जिस पर नीले-सफेद रंग की प्लास्टिक लगी थी। चाकू का फल सात अंगुल लंबा और धारदार था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मामला जमानतीय होने के कारण उसे जमानत के अधिकार की जानकारी दी गई। कुछ समय बाद उसके परिचित मौके पर पहुंचे और जमानत मुचलके पर उसे रिहा करा लिया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:वाहन चेकिंग में युवक पकड़ा, पुलिस को देखकर घबराया को हुआ शक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












