#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार रात को एसबीआई बैंक के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गौरा गांव निवासी राज (25) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता से अलग रहता था और अंडे की दुकान चलाता था। उसके पिता बेचन गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। परिजनों के अनुसार, राज की पत्नी इन दिनों अपने मायके गई हुई थी, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले राज फोन पर अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को राज अपने कमरे में बंद होकर सो गया था। शुक्रवार को दिनभर जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों की सूचना पर रात 9 बजे कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलने पर राज का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और निरीक्षण किया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











