श्रावस्ती जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना भिनगा कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक खाई में मिली है। जानकारी के अनुसार, गौहनिया गांव निवासी गया प्रसाद (30) पुत्र स्वामी दयाल और शिवकुमार (35) पुत्र रामदास किसी काम सें रेवलिया गैस एजेंसी जा रहे थे। तिलकपुर गांव के पास उनकी बाइक अचानक लोगों को सड़क किनारे खाई में मिली। हादसे में गया प्रसाद और शिवकुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर भंगहा चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने गया प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहराइच रेफर कर दिया गया। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा मृतक के घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक खाई में गिरी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं, कुछ अन्य लोगों का मानना है कि दुर्घटना का सही कारण घायल शिवकुमार के स्वस्थ होने के बाद ही पता चल पाएगा। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक गया प्रसाद दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम साधु राम है। गया प्रसाद शादीशुदा था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। गया प्रसाद कुछ समय पहले प्रदेश से बाहर मजदूरी करता था, लेकिन हाल के दिनों में घर पर रहकर खेती-किसानी कर रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। वही दर्दनाक हादसे से मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
श्रावस्ती में बाइक खाई में गिरने से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, बहराइच रेफर; अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











