नगर क्षेत्र के फुटहिया चौराहा निवासी एक युवक मुंबई से लौटते समय लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अजय यादव ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई जसवंत यादव पुत्र राजाराम यादव कुछ दिनों पहले रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए थे। वे शनिवार, 28 मार्च को मुंबई से वापस लौटते समय ट्रेन में सवार हुए थे। अजय यादव के अनुसार, यात्रा के दौरान जसवंत से लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। उन्होंने झांसी पहुंचने की जानकारी भी दी थी। हालांकि, 29 मार्च के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। दो दिनों से लगातार संपर्क करने के बावजूद जसवंत का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को अजय यादव ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती का युवक मुंबई से लौटते समय लापता:झांसी पहुंचने के बाद से मोबाइल बंद, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











