निचलौल थाना क्षेत्र के परागपुर रोड पर एक मकान की दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निचलौल के पाण्डेय वार्ड नंबर 8 निवासी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार को वह अपने खेत स्थित मकान पर पानी से तराई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार गुड्डू, किशन, साधू और श्यामू ने मिलकर उनकी दीवार गिराना शुरू कर दिया। दुर्गा प्रसाद द्वारा इसका विरोध करने पर आरोप है कि सभी आरोपियों ने उन्हें और उनके पुत्रों कुन्दन व चन्दन को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। इस मारपीट में कुन्दन को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने मौके से जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने निचलौल थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में दीवार गिराने पर विवाद, युवक घायल:मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












