बाबागंज में लाडली टेंट हाउस के सामने गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार व्यक्ति उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरा और घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित किया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र चर्दा पहुंचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबागंज में मोटरसाइकिल-साइकिल भिड़ंत, युवक घायल:लाडली टेंट हाउस के सामने हुई दुर्घटना, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











