श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चारू निगम द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्री, ईद इत्यादि को मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से आज भारी पुलिस बल के साथ जनपद के मुख्य व्यापारिक केंद्रों पर पैदल गस्त की गई। यह पैदल गस्त कोतवाली नगर से प्रारंभ होकर मुख्य चौक होते हुए घण्टाघर चौराहा तक निकाली गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त उपस्थित रहे। एसपी महोदया ने स्वयं पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।
सघन चेकिंग: घण्टाघर चौराहा जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए।व्यापारियों से संवाद: चौक क्षेत्र के व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया और दुकानों पर CCTV कैमरे सुचारू रूप से संचालित रखने का सुझाव दिया गया।क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया कि घण्टाघर और चौक क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए ताकि त्योहारों के दौरान यातायात बाधित न हो।बाजारों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
*एसपी महोदया का संदेश:*
“त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। जनपद पुलिस अराजक तत्वों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
*इस पैदल गस्त के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।*


















