सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने महाराजगंज में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रविवार को चकरार एसएसबी रोड के पास से 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर, यह कार्रवाई सुबह करीब 03:50 बजे की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर जीतू गिरी (37 वर्ष) पुत्र रामेश्वर गिरी को पकड़ा। जीतू गिरी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित ग्राम कलवलेसा, थाना गोपालपुर का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 21 पैकेटों में कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। प्रत्येक पैकेट में लगभग 15-16 किलोग्राम गांजा था। इसके अलावा, एक मोबाइल फोन, 260 रुपये भारतीय मुद्रा वाला एक पर्स और अन्य सामान भी जब्त किया गया। तस्करी में इस्तेमाल किया गया ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR38W1261) भी बरामद किया गया है। इस मामले में स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 030/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में एसएसबी से निरीक्षक सुभाष चंद्र, असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश चंद्र विश्वास, हेड कांस्टेबल नसरुद्दीन खान, कांस्टेबल विनोद कुशवाहा और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल थे। आबकारी टीम से हेड कांस्टेबल अनंत कुमार पांडे और कांस्टेबल राममूरत चौधरी भी इस कार्रवाई का हिस्सा थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवॉ में 327 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार:एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ट्रक भी बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












