#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों के प्रयास सफल हो रहे हैं। बस्ती मंडल सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य प्रमोद ओझा ने बताया कि समिति की बैठकों का सकारात्मक असर अब कांवड़ यात्रा के दौरान स्पष्ट दिख रहा है। ओझा ने जानकारी दी कि अवैध कट बंद करने और डिवाइडर पर रेलिंग लगाने से मार्ग व्यवस्था सुव्यवस्थित हुई है। बस्ती-अयोध्या मार्ग पर एक लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है, जबकि दूसरी लेन से सामान्य यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि शिवभक्तों का सम्मान और स्वागत करें। साथ ही, नंगे पांव यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर दवा और उपचार में सहयोग प्रदान करें। महाराजगंज पुलिस चौकी में भी शिवभक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी ने बताया कि चौकी परिसर में एक मेडिकल कैंप स्थापित किया गया है, ताकि अस्वस्थ श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सीय सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त, यात्रा के दौरान बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए एक खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया गया है। तिवारी ने यह भी बताया कि यदि किसी शिवभक्त की कांवड़ यात्रा के दौरान खंडित हो जाती है, तो उनकी श्रद्धा भंग न हो, इसके लिए पुलिस चौकी में अयोध्या से लाया गया पवित्र जल भी सुरक्षित रखा गया है। यह जल आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन और सामाजिक संगठनों की इन संवेदनशील पहलों की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की समय पर की गई व्यवस्थाओं से कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन को सुरक्षित और सुगम बनाना संभव हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कांवड़ यात्रा सुगम, मार्ग व्यवस्थित:अवैध कट बंद किए गए, डिवाइडर पर रेलिंग लगाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












