Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में माहताब को जेईई मेन्स में 97 परसेंटाइल:हेड कांस्टेबल के बेटे...

महराजगंज में माहताब को जेईई मेन्स में 97 परसेंटाइल:हेड कांस्टेबल के बेटे ने बढ़ाया परिवार का मान


महराजगंज के चौक थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल रफीक अहमद के छोटे बेटे माहताब आलम ने जेईई मेन्स परीक्षा में 97 परसेंटाइल हासिल किया है। इस उपलब्धि से परिवार और पुलिस महकमे का मान बढ़ा है। माहताब अब इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) में बीटेक की पढ़ाई करेंगे। माहताब आलम ने जेईई मेन्स में लगभग 63 हजारवीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने करीब एक वर्ष तक लगन और कड़ी मेहनत से सेल्फ स्टडी की, जिसके बाद उन्हें यह सफलता मिली। माहताब की इस उपलब्धि पर चौक थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माहताब ने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई जिले के डिवाइन पब्लिक स्कूल से पूरी की थी। इंटरमीडिएट उन्होंने आरएसपी एकेडमी गोरखपुर से उत्तीर्ण किया। माहताब का अंतिम लक्ष्य बीटेक के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना है। बेटे की इस कामयाबी पर पिता रफीक अहमद, माता जरीना खातून और भाई नफीस अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular