HomeArchitecture'हमदर्दी है तो ईरान चले जाओ...', शियाओं पर जुल्म ढा रहे आसिम...

‘हमदर्दी है तो ईरान चले जाओ…’, शियाओं पर जुल्म ढा रहे आसिम मुनीर?

पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 19 मार्च को आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक की थी। बैठक में उन्होंने ईरान और इजराइल युद्ध के बारे में बातचीत की। इसी दौरान आसिम मुनीर ने शिया समुदाय के लोगों को हिदायत दी कि ईरान का समर्थन न करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग ईरान का समर्थन करते हैं, उन्हें पाकिस्तान छोड़ देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

आसिम मुनीर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक शिया नेता का वीडियो सामने आया है। शिया नेता ने उनके बयानों का जमकर विरोध किया और उन्हें याद दिलाया कि शिया समुदाय ने भी पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है, क्योंकि मोहम्मद अली जिन्ना शिया समुदाय से थे। इसके अलावा शिया नेता ने साफ कहा कि हम पाकिस्तानी थे, हैं और हमेशा रहेंगे। शिया और सुन्नी मुसलमान हमेशा से पाकिस्तान में भाईचारे के साथ रहे हैं और आगे भी ऐसे ही रहेंगे। शिया नेता की इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर कई लोगों का समर्थन मिला है।

यह भी पढ़ें: महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की, प्रकाश राज को बुरा क्यों लगा?

आसिम मुनीर ने क्या कहा था?

बैठक को लेकर शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा ने बताया कि इस दौरान आसिम मुनीर ने इस्लामाबाद के लोगों पर नाराजगी जताई थी, क्योंकि वहां के लोगों ने अली खामेनेई की मौत की अफवाह के बाद प्रदर्शन किया था। इसके बाद आसिम मुनीर ने कहा, ‘अगर आपको ईरान के प्रति ज्यादा हमदर्दी है तो आप ईरान ही चले जाएं।’ इस बयान ने न सिर्फ हंगामा खड़ा कर दिया, बल्कि शिया समुदाय के लोगों की देशभक्ति पर भी सवाल खड़े कर दिए। कई लोग उनके विचारों का विरोध कर रहे हैं।

शिया नेताओं ने क्या कहा?

शिया नेता ने कहा, ‘हम पाकिस्तानी थे, हैं और हमेशा पाकिस्तानी रहेंगे। हमें आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। आपको याद होना चाहिए कि पाकिस्तान बनाने वाले एक शिया थे, यानी जिन्ना शिया समुदाय से थे।’

यह भी पढ़ें: ‘मैं पाकिस्तान का नहीं हूं’, धुरंधर 2 के विलेन विवेक ने दी ट्रोलर्स को जवाब

उन्होंने कहा, ‘हमारा मजहबी रिश्ता ईरान के साथ है, इसलिए आपको यह समझना चाहिए कि धर्मगुरुओं को बुलाकर जो आपने धमकी दी है, उससे शिया समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह ठीक नहीं है। आप पाकिस्तान के मुलाजिम हैं, क्योंकि आपने पाकिस्तान की वर्दी पहनी है, इसलिए कुछ भी कहने से पहले अपनी भाषा का ध्यान रखें। साथ ही पाकिस्तान के शिया समुदाय को डराने की कोशिश न करें।’ इसके बाद शिया नेता ने आसिम मुनीर को ताना मारते हुए कहा, ‘आप अमेरिका और इजराइल के करीब जा रहे हैं। अगर आपको उनसे हमदर्दी है, तो आप इस मुल्क से चले जाएं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments