Homeउत्तर प्रदेशइटवा में गेहूं की फसल में लगी आग:मंगुआ गांव में 10 बीघा...

इटवा में गेहूं की फसल में लगी आग:मंगुआ गांव में 10 बीघा फसल जलकर राख, एसडीएम भी मौके पर पहुंचे


सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र के गौरा मंगुआ गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। यह घटना गौरा मंगुआ गांव के दक्षिण सिवान स्थित सिकरी नाले के पास हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेतों में तेजी से फैल गई। धुएं और लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण वे सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में गांव के रामबली, लवकुश, भगवानदीन, दयाराम, भूलन, राजकिशोर, हरिभजन और चंद्रभान सहित कई किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार यादव ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है और प्रभावित किसानों को शासन से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। एसडीएम राहुल सिंह, तहसीलदार अजय मौर्या, लेखपाल प्रमेंद्र टंडन और अभिषेक कुमार फायर सर्विस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने पुष्टि की कि मंगुआ के सिवान में गेहूं की फसल में आग लगी थी और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। उन्होंने बताया कि जली हुई फसलों का आकलन किया जा रहा है और क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments