Homeउत्तर प्रदेश14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया:महराजगंज में गांव के युवक पर अपहरण...

14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया:महराजगंज में गांव के युवक पर अपहरण का आरोप, केस दर्ज


भिटौली थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 24 मार्च की है। पीड़ित पिता ने बताया कि 14 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब बेटी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments