HomeHealth & Fitnessलखनऊ में 20 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में...

लखनऊ में 20 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। थाना मदेयगंज क्षेत्र में एक 20 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, अयान खान निवासी मशालची टोला, थाना मदेयगंज ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी पत्नी अलीशा खान (उम्र करीब 20 वर्ष) के साथ किराये के मकान में रहता है। रविवार तड़के करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच अलीशा ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही थाना मदेयगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments