Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:लालगंज पुलिस ने 2 युवक...

बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:लालगंज पुलिस ने 2 युवक को सकुशल छुड़वाया, DGP ने पुरस्कृत किया

#बस्ती_न्यूज

बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बंधक बनाए गए दो युवकों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस सफल ऑपरेशन को लालगंज पुलिस ने अनंत मिश्रा और वाराणसी पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया। पुलिस की तत्परता और समन्वय के चलते आरोपियों को जल्द पकड़ लिया गया और युवकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने लालगंज पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने टीम की सूझबूझ, त्वरित कार्रवाई और बेहतरीन समन्वय की सराहना की। DGP ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाती है और अपराध नियंत्रण में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इसे बस्ती पुलिस की जनसुरक्षा के प्रति सजगता का प्रमाण बताया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments