Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में 3 लोग गिरफ्तार:शिवनगर डिडई में शांति-भंग करने के आरोप में...

सिद्धार्थनगर में 3 लोग गिरफ्तार:शिवनगर डिडई में शांति-भंग करने के आरोप में हुई कार्रवाई


सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शहंशाह उर्फ खलीकुर्रहमान पुत्र बबलू काजी, रियाज पुत्र बबलू और मेराज पुत्र बबलू के रूप में हुई है। ये सभी तिलगी, थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर चालान किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश पांडेय और कांस्टेबल नवीन सिंह शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments