भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानीय थाने पर की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में संजय चौहान पुत्र श्यामलाल, निवासी चकमारुफ, थाना भवानीगंज और सुनील चौहान पुत्र गिराऊ, निवासी कारेखूट पिपरहवा, थाना भवानीगंज शामिल हैं। इन दोनों को भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद तिवारी और कांस्टेबल अम्बुजेश निषाद प्रमुख रूप से शामिल थे।
भवानीगंज में शांति-भंग में चालान:सिद्धार्थनगर में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
RELATED ARTICLES












