HomeHealth & Fitnessप्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक

लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से गुरुवार को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ द्वारा चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा गया। जिसमें विशेष रूप से वर्ष 2020 की सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन, समयबद्ध रूप से एसएसीपी का क्रियान्वयन, जिन चिकित्सकों की एसीआर के लिए पोर्टल बंद है। संबंधित सीएमओ द्वारा प्री-फिक्सिंग नहीं की गई है, उनके प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आवश्यक एवं कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,रितु माहेश्वरी की अगुवाई में समय-सीमा निर्धारित करते हुए प्रक्रियानुसार अधिकतम एक माह के भीतर सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया तथा दंत संवर्ग चिकित्सकों के विषय पर चर्चा की गई। 

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular