HomeHealth & Fitnessअखिलेश यादव बोले- भाजपा राजनीतिक दल नहीं, गैंग है

अखिलेश यादव बोले- भाजपा राजनीतिक दल नहीं, गैंग है

लखनऊ। गुरुवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं, गैंग है। भाजपा सरकार में जुल्म-ज्यादती की पराकाष्ठा हो गयी है। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग को अपना अधिकार समझती है। भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट भाजपा का मुख्य एजेण्डा है। इस सरकार में निर्दोषों को सताया जा रहा है।

पीडीए समाज का उत्पीड़न हो रहा है। फर्जी एनकाउण्टर हो रहे हैं। अपराधियों, भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। बहन, बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दिन दहाड़े अपराध की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार का जीरों टॉलरेंस का दावा झूठ है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कुशासन से किसान, नौजवान, गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, व्यापारी प्रदेश की 90 फीसदी जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार कमीशनखोरी, महंगाई चरम पर है। भाजपा, समाजवादी पार्टी को बदनाम करने से बाज नहीं आ रही है। मोहम्मद आजम खां साहब के खिलाफ भाजपा साजिश कर रही है। पीडीए समाज भाजपा को हटाने के लिए सौ फीसदी निर्णय कर चुका है। इसलिए भी भाजपा पीडीए समाज का उत्पीड़न कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि बाढ़ और जल भराव से प्रयागराज के हालात गंभीर हैं। कोई और हो तो प्रयागराज के विकास के नाम पर एक लाख करोड़ डकार जाने के बाद, वहाँ के हजारों घरों का जलमग्न हाल देखकर शर्मिंदगी से सत्ता ही छोड़ दे। महाकुंभ के नाम पर जो एक लाख करोड़ रूपये प्रयागराज के तथाकथित स्मार्ट डेवलपमेंट के नाम पर खर्च किए गए थे, वह महा भ्रष्टाचार बहता-बहाता दिखाई दे रहा है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular