Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जगदीशपुर में आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जली:हर्रैया थाना क्षेत्र...

जगदीशपुर में आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जली:हर्रैया थाना क्षेत्र में लगी आग, किसानों को भारी नुकसान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लगने से लगभग 50 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड से 15 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। उनकी तैयार खड़ी फसल पूरी तरह जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति अपने खेत में कूड़ा और पराली जला रहा था। इसी दौरान उठी चिंगारी तेज हवा के साथ फैलकर अन्य खेतों तक पहुंच गई, जिससे आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, लेकिन तब तक गेहूं की एक बड़ी मात्रा जलकर राख हो चुकी थी। घटना से किसानों को भारी क्षति हुई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments