#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वाल्टरगंज पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की। यह घटना बीते 9 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त क्षेत्र से भागने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रविवार दोपहर मनौरी पुल के उत्तरी छोर पर घेराबंदी की और अभियुक्त सलीम पुत्र बिट्टन को पकड़ लिया। आरोपी मूल रूप से जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर अंतर्गत ग्राम जाहिदपुर सिकमपुर का निवासी है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से नकद राशि और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। यह घटना 9 अप्रैल को थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में हुई थी, जहां एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपी की तलाश में लगी हुई थीं। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक सिंह और स्वाट सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव के नेतृत्व वाली टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में मुख्य आरक्षी मिथुन कनौजिया, धीरेंद्र यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, पवन तिवारी और देवेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार:बस्ती पुलिस और स्वाट टीम ने आरोपी को दबोचा
RELATED ARTICLES












