श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा इटौंझा गांव में सोमवार को बिजली के केबल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लोधन पुरवा इटौंझा में बिजली का केबल लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट में पहले पक्ष से ननके पुत्र भगवान दास, उनकी पत्नी सुसमा देवी और बेटी आरती घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राजेश कुमार पुत्र विद्याराम भी चोटिल हुए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। ननके की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने इकौना थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बिजली केबल लगाने पर विवाद, चार घायल:श्रावस्ती में दो पक्षों में हुई मारपीट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












