श्यामदेउरवा पुलिस ने जमीन पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटी से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परतावल टोला अटकहवा निवासी अन्नू सिंह पत्नी रामासिंह ने 14 अगस्त 2026 को इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया है कि अटकहवा स्थित उनकी जमीन पर उनके पट्टीदार पवन सिंह पुत्र देवसरन सिंह, मधुमिता पत्नी पवन सिंह और सविता सिंह पत्नी नंदलाल सिंह जबरन कब्जा कर रहे थे। अन्नू सिंह और उनकी बेटी प्रियंका ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाउंड्री गिरा दी। महिला ने बताया कि यह बाउंड्री हाईकोर्ट के आदेश पर बनवाई गई थी। घटना के समय गांव के कुछ लोग बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पवन सिंह, मधुमिता सिंह और सविता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जमीन कब्जे का विरोध, महिला-बेटी से मारपीट:श्यामदेउरवा पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












