Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती की 83 ग्राम पंचायतें बाल श्रम मुक्त होंगी:1 माह चलेगी सघन...

श्रावस्ती की 83 ग्राम पंचायतें बाल श्रम मुक्त होंगी:1 माह चलेगी सघन निगरानी, दोबारा सत्यापन के बाद मिलेगा दर्जा


श्रावस्ती में 83 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।वहीं मंगलवार को 3:00 से 4:00 बजे के बीच विभाग ने बताया कि जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के पांच ब्लॉकों की कुल 83 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव ग्राम एवं ब्लॉक बाल कल्याण व संरक्षण समितियों से प्राप्त हुआ है। यह प्रस्ताव जिला स्तरीय टास्क फोर्स के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाएगा जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में कोई बाल श्रमिक पाया गया है, वहां अगले एक माह तक सघन बाल श्रम प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। इस दौरान लगातार निगरानी की जाएगी। इसके बाद दोबारा सत्यापन होगा और बाल श्रमिक नहीं मिलने पर ही ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाल श्रमिकों को काम से मुक्त कराने के साथ उनके पुनर्वास और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए श्रम, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular