#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा नगर पंचायत में मंगलवार दोपहर नवागत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह के स्थानांतरण के बाद अमित कुमार सिंह ने यह पदभार संभाला है। नगर पंचायत पहुंचने पर सभासदों और कर्मचारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने नगर पंचायत के कर्मचारियों और सभासदों के साथ एक औपचारिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें बुके और फूलमालाएं भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह (टिंकू), आलोक चौधरी, राम प्रकाश मिश्र, शत्रुघन चौधरी, चंद्र मोहन भट्ट, किस्मत अली, बजरंगी चौधरी, सुनील चौधरी, शिवम भट्ट, अभिषेक शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव और यशवंत सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा नगर पंचायत में नए EO ने संभाला कार्यभार:सभासदों और कर्मचारियों ने किया स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












