Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया निवासी का ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयन:ग्रामीणों और शुभचिंतकों...

दुबौलिया निवासी का ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयन:ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बधाई दी, परिवार में खुशी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया विकास क्षेत्र स्थित ऊंजी मुस्तहकम गांव निवासी भास्कर सिंह का चयन ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भास्कर सिंह के चयन के बाद ग्रामीणों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता पर जिला पंचायत क्षेत्र दुबौलिया प्रथम के उम्मीदवार अभिनन्दन सिंह विशाल, गौरव सिंह, रिंकू सिंह, प्रिंस सिंह, योगेश सिंह, संदीप सिंह मिंटू और अंगद सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इन लोगों ने कहा कि भास्कर सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular