HomeHealth & Fitnessबिहार में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले

बिहार में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले

  • बिहार में 18 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में तैनात 18 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के अनुसार, अनिल कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), मद्यनिषेध एवं एएनटीएफ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मृत्युंजय कुमार चौधरी को डीआईजी, नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव रंजन-2 को डीआईजी, विशेष निगरानी इकाई और अजय कुमार पाण्डेय को डीआईजी, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार के पद पर भेजा गया है।

8d25bdc12ff0a2f1a6ce988bc12ebad9_1214995449

आमीर जावेद को डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार बनाया गया है। मिथिलेश कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। सुशील कुमार को डीआईजी, विधिक मामले एवं नियम, बिहार के साथ डीआईजी, मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हृदय कान्त को नालंदा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना और विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

1519cc291d9eebb08cee602b63a171e7_981019062 (1)

पूरन कुमार झा को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है, जबकि रामानंद कुमार कौशल को पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना बनाया गया है।

रौशन कुमार को सारण का वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), अवधेश दीक्षित को भोजपुर का पुलिस अधीक्षक, भारत सोनी को सिवान का पुलिस अधीक्षक और मिस्टर राज को रोहतास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गरिमा को अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में पुलिस अधीक्षक (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular