HomeHealth & Fitnessपॉलिटेक्निक में 40 रिक्त पदों पर भर्ती होंगे अनुदेशक 

पॉलिटेक्निक में 40 रिक्त पदों पर भर्ती होंगे अनुदेशक 

 
लखनऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचाचित सर्वोदल विघालय की छात्राओं के उग्र प्रदर्शन के बाद विभाग हरकत में आ गया। विभाग द्वारा संचालित राजकीय आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में रिक्त 40 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक रिटायर्ड शिक्षकों को अनुदेशक के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। 
इस संबंध में विभागीय मंत्री असीम अरूण ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित राजकीय आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में  40 पद रिक्त है जिन पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें थोड़ा समय लगने की संभावना है। इसे देख इन रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिय पूरी होने तक विकल्प के रूप में अनुदेशक के रूप में रिटायर्ड शिक्षकों को मौका दिया जायेगा।

उन्होनें बताया कि रिक्त 40 पदों में लखनऊ के राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलिटेक्निक, मोहन रोड में 07 पद, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बख्शी का तालाब में 23 पद, गोरखपुर के  राजकीय आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में 9 पद और राजकीय आईटीआई प्रतापगढ़ में एक पद रिक्त है।  उन्होंने कहा कि अनुदेशकों की नियुक्ति होने से संस्थानों में शैक्षणिक स्तर मजबूत होगा और छात्रों को आधुनिक तकनीकों का बेहतर व्यावहारिक ज्ञान मिल सकेगा। पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए योग्य अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular