नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 15 स्थित गुरुगोरक्षनाथ नगर निवासी राजेश कन्नौजिया के घर में शनिवार रात करीब 12 बजे एक कोबरा घुस गया। सांप देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी किचन से सटे कमरे में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने उठकर देखा तो कमरे में एक कोबरा सांप मौजूद था। कोबरा दिखाई देने पर परिजनों ने तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर टीम के सदस्य अवधेश पटवा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़ा। इसके बाद कोबरा को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत कुसमहवा बीट के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम के अवधेश पटवा ने बताया कि सांप अक्सर भोजन की तलाश में घरों में पहुंच जाते हैं, खासकर चूहों का शिकार करने के लिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने का प्रयास न करें और तत्काल प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गुरुगोरक्षनाथ नगर में घर में घुसा सांप, सभी लोग सुरक्षित:सामान गिरने की आवाज पर परिजनों ने देखा, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
RELATED ARTICLES












